Fatehpur Crime: बहनोई के हत्यारोपी ने फांसी लगाकर दी जान...जेल जाने के बाद जमानत पर आया था बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बहनोई के हत्यारोपी ने फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर, अमृत विचार। जाफरगंज थाना के रणमस्तपुर गांव में रह रहे राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक ने मंगलवार देर रात गांव किनारे पेड़ से फांसी लगा जान दे दी, सुबह स्थानीय लोगों ने फंदे पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक, अफने बहनोई की हत्या में आरोपी था, जेल जाने के बाद वह जमानत पर बाहर था। 

बांदा के अमान का डेरा थाना पैलानी निवासी 33 वर्षीय गोविंद निषाद करीब पांच साल पहले दिल्ली में अपने बहनोई के साथ रहता था। दिल्ली में बहनोई की हत्या हो जाने पर गोविंद पर आरोप लगे, उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। 

पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। कुछ महीने की सजा काटने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद गांव लौट आया था। पिछले कुछ सालों से रणमस्तपुर गांव में अपने छोटे भाई मिथुन कुमार के साथ रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। घर बनाने का ठेका लेकर निर्माण स्थल पर ही तंबू डालकर रहता था। 

मंगलवार को भाई मिथुन गांव चला गया था। देर रात गोविंद ने पेड़ पर फांसी लगा जान दे दी। बताया जा रहा कि हत्या के मुकदमे में कोर्ट का फैसला जल्द आने वाला था, जिसके कारण गोविंद पिछले कुछ माह से अवसाद में रहने लगा था। घटना की सूचना पर पत्नी नीलम का रो-रोकर हाल बेहाल है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: घरेलू कलह में मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत...एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

संबंधित समाचार