पीलीभीत: पानी में डूबने से ग्रामीण की मौत, देखने गया था बाढ़ की विभीषिका-एनडीआरएफ ने बरामद किया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर/ पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं, बीसलपुर में देवहा नदी उफान पर है। क्षेत्र के कई गांव देवहा नदी के उफनाने के बाद बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। वहीं बाढ़ के पानी में बह जाने वाले ग्रामीण का शव एनडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।  
        
कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के कई गांवों में कई फीट तक पानी भरा हुआ है। ग्राम जसौली दिवाली में में भी बाढ़ के हालात हैं। गांव के ही रहने वाले मूलचंद का 18 वर्षीय पुत्र नन्हेलाल बुधवार को अपने दोस्तों के साथ बाढ़ की विभीषिका देखने के लिए गया था। गांव के बाहर पुलिया पर अचानक पैर फिसलने से वह बाढ़ के पानी में बह गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। पुलिया के कुछ ही दूरी पर नन्हेलाल का शव झाड़ियों में फंसा मिला। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -आत्मघाती कदम : “मम्मी मैं पढ़ना नहीं चाहता हूं’’ ...कॉपी में लिखकर आठवीं के छात्र ने मौत को लगाया गले

संबंधित समाचार