बलरामपुर: बकरी चराने गए किशोर की भगवानपुर जलाशय में डूब कर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवा/ बलरामपुर, अमृत विचार। कोतवाली जरवा के अंतर्गत भगवानपुर जलाशय में डूब कर भगवानपुर निवासी किशोर महफूज पुत्र असलम (13 )की मृत्यु हो गई है। ग्राम प्रधान भगवानपुर ने बताया किशोर अपने तीन साथियों के साथ बकरी चराने गया था। पैर फिसल जाने के कारण महफूज पानी में गिर गया व गहराई में चला गया। 

ग्रामीणों व साथी बच्चों से सूचना प्राप्त होने पर प्रधान सलमान द्वारा थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की मदद से मृतक किशोर को जलाशय से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने किशोर को पीआरवी से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

ये भी पढ़ें -नेपाल भूस्खलन: भारत के 7 यात्रियों के बारे में सामने आई ये जानकारी, सर्च एंड रेस्क्यू जारी

संबंधित समाचार