नेपाल भूस्खलन: भारत के 7 यात्रियों के बारे में सामने आई ये जानकारी, सर्च एंड रेस्क्यू जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजगंज, अमृत विचार। नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्री लापता हैं। लापता यात्रियों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जाते हैं। समाचार पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की।

वहीं इस हादसे के बाद जनपद के तहसीलदार नौतनवा पंकज कुमार शाही ने नेपाल जाकर अधिकारियों से मुलाक़ात की है। बताया जा रहा है कि नेपाल देश के अधिकारियों द्वारा यह सूचना दी गई की अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह सातों भारतीय मूल के लोग किस प्रांत के हैं। दुर्घटनाग्रस्त  बस बागमती प्रांत से काठमांडू की तरफ जा रही थी, जिसके चलते आशंका यह बताई जा रही है की सभी सातों यात्री बिहार प्रांत से संबंधित हैं। 

नेपाल सरकार द्वारा एनडीआरएफ टीम तथा पुलिस बल के द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू का कार्य निरंतर जारी है, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर वह तुरंत जनपद महाराजगंज जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को सूचना उपलब्ध कराएंगे। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय महाराजगंज द्वारा लगातार नेपाल प्रांत में सरकारी कर्मचारी जो इससे संबंधित हैं से बात की जा रही है। तहसीलदार नौतनवा पंकज कुमार शाही यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं की यह सातों व्यक्ति किस प्रांत से संबंधित हैं। जैसे ही सूचना प्राप्त होती है राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ को सूचना प्रेषित की जाएगी। 

15 (13)

ये भी पढ़ें -Nepal Landslide : नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बहीं, सात भारतीयों समेत 65 यात्री लापता

संबंधित समाचार