Kanpur: जालसाज ने वकील से ठगे नौ लाख; KDA की कालोनी दिलाने का दिया था झांसा, थमाया फर्जी आवंटन पत्र, खुलासे पर उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर के रामपुरम इलाके में केडीए की कालोनी दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने अधिवक्ता से नौ लाख रुपये हड़प लिए। उसे फर्जी आवंटन पत्र दे दिया लेकिन जब रजिस्ट्री कराने से पहले केडीए में दस्तावेज दिखाए तो सब फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गए। जिससे उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी से मामले की शिकायत की। उनके आदेश पर चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
  
रामपुरम बी ब्लॉक निवासी अधिवक्ता रणवीर सिंह गौतम ने पुलिस को बताया कि श्याम नगर में 30 वर्ग मीटर की एक कालोनी को एक दोस्त के परिचित बर्रा चार निवासी शिवकरन ने उन्हें जून 2022 में दिखवाई थी जिसकी कीमत 15 लाख बताई थी। शिवकरन ने खुद को केडीए में लिपिक पद पर बताया था। उसने कहा था कि वह कालोनी का आवंटन उनके नाम पर केडीए से कराकर देगा। 

उसके विश्वास में आकर नौ लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। जब वह रजिस्ट्री कराने की जानकारी के लिए दस्तावेज लेकर केडीए गए तो सभी आवंटन पत्र फर्जी बताया गया। इस पर शिवकरन से रुपये मांगे तो उसने अक्टूबर 2023 में आठ लाख की एक चेक और जून में एक लाख की एक बैंक की चेक दी, लेकिन उसने दोनों को बाउंस करा दी। फर्जीवाड़ा सामने आने पर पुलिस से शिकायत की गई। इस संबंध में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ की मौत; पुलिस ने अन्तिम संस्कार रुकवाया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संबंधित समाचार