मुजफ्फरनगर: पुलिस हिरासत से किशोर फरार, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली से मेरठ के सुधार गृह ले जाये जा रहे तीन किशोर पुलिस के कब्जे से भाग निकले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शामली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुडाना गांव में हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने बताया कि शामली से एक निजी कार में सवार होकर मेरठ के सुधार गृह ले जाए जा रहे तीन किशोर पुलिस के कब्जे से भाग निकले। तीनों किशोरों के खिलाफ शुक्रवार को कुडाना गांव में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने यह भी बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ेः आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने डग्गामार बसों के खिलाफ की कार्रवाई, 13 वाहनों का किया चालान

संबंधित समाचार