Kanpur Dehat Crime: संदिग्ध हालात में युवक ने खुद को मारी गोली...मौत, घटना का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में युवक की मौत से परिजन बेहाल

कानपुर देहात, अमृत विचार। श्यामसुंदरपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध हालात में गोली मार ली। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव निवासी नीरज (35) पुत्र श्री किशन ने शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में अपने गोली मार ली। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। 

जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट भेज दिया गया, लेकिन परिजन युवक को निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक को उसके परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। 

जहां उसकी मौत होने की जानकारी मिली है। हालांकि मृतक के परिजनों ने जानकारी पुलिस को नहीं दी। भोगनीपुर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नही है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Exclusive News: कानपुर में 40 साल बाद फिर बाहर आया सिख विरोधी दंगे का जिन्न...सिखों की मौत का सरकारी आंकड़ा बताया गलत

संबंधित समाचार