कूलर के सामने बैठने को लेकर हुआ विवाद, नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार-दूल्हा गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों के विवाद करने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इनकार करने पर बारात वापस लौट गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूल्हे सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ा गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों ने विवाद कर लिया। इस विवाद के बाद दुल्हन प्रतिभा गुप्ता नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार दिया। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के काफी प्रयास के बावजूद दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा हुकुम चंद जायसवाल, उसके बहनोई पंकज जायसवाल के साथ ही दुल्हन के पिता नन्द जी गुप्ता और उसके भाई राजेश गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: नए यमुना पुल पर एकस्पेंशन ज्वाइंट के पास हुआ बड़ा गढ्ढा, कई घंटे बाधित रहा हाइवे

संबंधित समाचार