अमेठी: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनों और स्थानीय लोगों ने जाम किया हाईवे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के गौरीगंज में एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि लाइनमैन (27) कुलदीप शनिवार रात करीब 9 बजे बिजली के तार की मरम्मत कर रहा था, तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। 

लाइनमैन की मौत से गुस्साए उसके परिजन और स्थानीय लोगों ने गौरीगंज में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे जाम कर दिया। बाद में गौरीगंज के क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी से बातचीत के बाद परिजनों ने जाम खत्म किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

यह भी पढ़ेः  सीसीटीवी तो लगा दिए, मगर क्या फायदा कुछ विद्यालय कर दे रहे बंद

संबंधित समाचार