सनराइजर्स के खिलाफ प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो मैचों की हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार के बाद दिल्ली को अब अपने अंकों की संख्या …

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो मैचों की हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी।

कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार के बाद दिल्ली को अब अपने अंकों की संख्या 16 पर पहुंचाने के लिए दो अंक की दरकार है। इससे वह अंकतालिका में भी शीर्ष पर पहुंच जाएगा। दूसरी तरफ से सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर मगर पर टिकी हैं। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम के 11 मैचों में आठ अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसे न सर्फि अपने सभी मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। दल्लिी के पास आक्रामक बल्लेबाजी ओर मजबूत गेंदबाजी है। वे किसी एक खिलाड़ी पर नर्भिर नहीं हैं क्योंकि अलग अलग समय पर उसके किसी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया है। लेकिन पिछले तीन मैचों में शिखर धवन को छोड़कर दल्लिी के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।

चेन्नई के खिलाफ शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले धवन ने कग्सिं इलेवन के खिलाफ भी सैकड़ा जड़ा लेकिन अन्य बल्लेबाजों की नाकामी से टीम को हार झेलनी पड़ी। कोलकाता के खिलाफ दल्लिी के बल्लेबाज 194 रन के लक्ष्य के सामने दबाव में आ गये और 139 रन ही बना पाये। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव खराब दौर से गुजर रहे हैं। उनकी जगह अंजक्यि रहाणे को लिया गया लेकिन यह सीनियर बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाया। ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर भी अंतिम एकादश में वापसी करने के बाद रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं।

गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा (23 विकेट) ओर एनरिच नोर्जे (14 विकेट) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तुषार देशपांडे और रविचंद्रन अश्विन ने हाल के मैचों में गलतियां की लेकिन अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी की है। सनराइजर्स इस मैच में कग्सिं इलेवन पंजाब के खिलाफ मनोबल तोड़ने वाली हार के साथ उतरेगा। उसकी टीम पिछले मैच में 127 रन के छोटे लक्ष्य को हासिल करने में भी नाकाम रही थी। सलामी बल्लेबाज वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ के आउट होने के बाद मैच का पासा पलट गया था। इस पूर्व चैंपियन ने आखिरी दो ओवरों में पांच विकेट गंवाये और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम बल्लेबाजी में बेयरस्टॉ, वार्नर और मनीष पांडे पर बहुत अधिक नर्भिर है।

विजय शंकर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन पंजाब के खिलाफ वह इसे नहीं दोहरा पाये थे। जैसन होल्डर को शामिल करने से उसकी गेंदबाजी मजबूत हुई है। उनके गेंदबाजों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और वार्नर आगे भी उनसे ऐसे खेल की उम्मीद कर रहे होंगे। सनराइजर्स इससे पहले टूर्नामेंट में दल्लिी को हरा चुका है।

टीमें इस प्रकार हैं 

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजक्यिं रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मश्रिा, एनरिक नार्जे, डैनियल सैम्स।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रद्धिमिान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सद्धिार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी। मैच शाम भारतीय समयानुसार 7.30 बजे से शुरू होगा।

संबंधित समाचार