Kanpur News: संपत्तियों से हेरफेर के मामले में सचिव पर FIR, विजिलेंस इंस्पेक्टर कर रहे थे जांच, अब नवाबगंज में दर्ज हुआ मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कनवार सहकारी आवास समिति का मामला

कानपुर, अमृत विचार। कनवार सहकारी आवास समिति लिमिटेड में सचिव पद पर रहे उदयवीर सिंह पर कानपुर नगर के कई क्षेत्रों में 2.93114 वर्गगज भूमि जिलाधिकारी के सर्किल रेट के विपरीत खरीद बेच करने का आरोप है।

मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कानपुर के इंस्पेक्टर ने जांच के बाद प्रमाणित पाए जाने पर नवाबगंज थाने में उदयवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

  कनवार सहकारी आवास समिति लिमिटेड में सचिव पद पर रहे उदयवीर सिंह के खिलाफ नरायणपुरवा जूही निवासी सुशील कुमार के शिकायत की थी। इस पर विजिलेंस के अफसरों ने जांच के आदेश दिए थे। इसकी जांच विजिलेंस के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने की।

जांच में उन पर समिति के सचिव पद पर रहते हुए मौजा बैरी अकबरपुर कानपुर व ख्यौरा कछार, विनायकपुर कछार और कानपुर नगर में लगभग 2.93114 वर्गगज भूमि विभिन्न व्यक्तितयों को अलग-अलग तिथियों पर जिलाधिकारी के सर्किल रेट के विपरीत खरीठ और बेचने करने का आरोप प्रमाणिक पाए गए।

इस पर विजिलेंस अफसरों ने मामले में एफआईआर दर्ज कराकर विवेचना कराए जाने का फैसला सिंह के खिलाफ नरायणपुरवा जूही निवासी सुशील कुमार के शिकायत की थी। इस पर विजिलेंस के अफसरों ने जांच के आदेश दिए थे। इसकी जांच विजिलेंस के इस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने की।

जांच में उन पर समिति के सचिव पद पर रहते हुए मौजा बैरी अकबरपुर, कानपुर व ख्यौरा कछार, विनायकपुर कछार और कानपुर नगर में लगभग 2.93114 वर्गगज भूमि विभिन्न व्यक्तियों को अलग-अलग तिथियों पर जिलाधिकारी के सर्किल रेट के विपरीत खरीद व बेचने करने का आरोप प्रमाणिक पाए गए।

इस पर विजिलेंस अफसरों ने मामले में एफआईआर दर्ज कराकर विवेचना कराए जाने का फैसला लिया। इस संबंध में नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक दीना नाथ मिश्रा ने बताया पद पर रहकर उसका दुरूपयोग कर संपत्तियों के हेरफेर के मामला है। विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- Kanpur Crime: जिस दिन कदम रखेंगे, लाल बंगले में चार हत्याएं होंगी...32 सेकेंड का Audio वायरल, इनकी हत्या करने की कह रहा बात

संबंधित समाचार