नीलगाय से टकराई बुलंदशहर के डीएम की गाड़ी, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की सरकारी गाड़ी (इनोवा) सोमवार देर रात एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में उनकी गाड़ी अचानक सड़क पर आ गई एक नीलगाय से टकरा गई। हालांकि, इस घटना में डीएम समेत गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। लेकिन गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:-Mumbai-Pune Expressway पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर में पांच की मौत, 42 घायल

संबंधित समाचार