बांदा में अराजकतत्वों ने खंगार की मूर्ति तोड़ी: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नई मूर्ति लगवाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में अराजकतत्वों ने खंगार की मूर्ति तोड़ी

बांदा, अमृत विचार। आरटीओ ऑफिस से आगे खंगार चौक में स्थापित महाराजा खेत सिंह खंगार की मूर्ति को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति टूटने की खबर मिलते ही लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नई मूर्ति लगवाने की मांग की है। 

बीती रात महाराजा खेत सिंह खंगार की मूर्ति को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया था, खंडित मूर्ति को सुबह कुछ लोगों ने देखा तो यह जानकारी तेजी से हर जगह फैल गई। मंगलवार सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नई मूर्ति लगवाने की मांग की है। 

समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया की कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दी है ये खंगार समाज का अपमान है, हम नई मूर्ति की स्थापना की मांग करते है। साथ ही अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग भी की।

ये भी पढ़ें- Kanpur में प्रेमी युगल फंदे पर लटके मिले: प्रेमिका का शव नोच रहे थे कुत्ते, 13 साल से प्रेम-संबंध, महिला की हो चुकी शादी

संबंधित समाचार