Fatehpur Theft: रिटायर्ड कैप्टन के घर से 50 लाख की चोरी...मकान खरीदने के लिए घर में रखा था कैश, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर में रिटायर्ड कैप्टन के घर से 50 लाख की चोरी
फतेहपुर, अमृत विचार। सेना से रिटायर्ड पूर्व कैप्टन के घर पर चोरों ने 50 लाख रुपये की चोरी कर ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। 50 लाख के सूचना पर डीएसपी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। रिटायर्ड कैप्टन के घर हुई के जानकारी पर पूर्व सैनिक घर पहुंच गए और जल्द खुलासे की बात कही।
सदर कोतवाली क्षेत्र के वीवीआइपी कालोनी के रहने वाले सेना से रिटायर्ड पूर्व कैप्टन हरि शंकर सिंह चौहान के घर पर रखे 50 लाख रुपये की चोरों ने चोरी कर ली। सुबह जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया। पूर्व कैप्टन के सूचना पर सदर डीएसपी वीर सिंह कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
पीड़ित पूर्व कैप्टन हरि शंकर सिंह ने बताया कि वह पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष भी है। सीओ कार्यालय के पास एक मकान खरीदने के लिए 63 लाख रुपये में बयाना किया था। दो दिन बाद मकान की रजिस्ट्री होने थी, जिसके लिए घर के ऊपरी मंजिल में बने स्ट्रांग रूम में अलमारी में 50 लाख रुपये कैश रखा था। सुबह साढ़े सात बजे पत्नी भारती सिंह कूड़ा डालने के लिए छत पर गई तो देखा कि स्ट्रांग रूम का ताला टूटा हुआ था।
50 लाख रुपये से भरा बैग गायब है। उन्होंने बताया कि घर पर पहली मंजिल पर पत्नी के साथ खुद रहते हैं और दूसरी मंजिल पर बेटा और बहू रहते हैं। पूर्व कैप्टन के घर पर हुई 50 लाख रुपये के चोरी के मामले में जानकारी होने पर भूत पूर्व सैनिक कोटेश्वर शुक्ला, समाजसेवी अशोक तपस्वी सहित संगठन के लोग पहुचे और जल्द खुलासे की मांग किया है।
सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि सेना से रिटायर्ड पूर्व कैप्टन के घर के 50 लाख रुपये की चोरी हुई है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद ली जा रही है और घर के ऊपर तक चोर कैसे पहुचा जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी के खुलासे के लिए दो टीम को लगाया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर की विप्लवी 108वीं रैंक लाकर बनी असिस्टेंट कमिश्नर...बधाई देने वालों का लगा तांता, गांव में जश्न का माहौल
