लखनऊ : 50 हजार का इनामी गैंगेस्टर धारावी से गिरफ्तार, पूर्वांचल के पांच जिलों के थानों में 20 मुकदमें हैं दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ/ अमृत विचार: उप्र. एसटीएफ ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी गैंगेस्टर तबरेज को महाराष्ट्र के धारावी से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्वांचल के पांच जिलों के अलग-अलग में 20 मुकदमें दर्ज है। एसटीएफ अभियुक्त को चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उप्र ला रही है।

एसटीएफ के डीएसपी संजीव दीक्षित ने बताया कि फूलपुर आजमगढ़ निवासी तबरेज पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए महाराष्ट्र के धारावी में रह रहा था। एसटीएफ लंबे समय से तबरेज की तलाश कर रही थी। संजीव दीक्षित ने बताया कि तबरेज पर आजमगढ़ में चार, अंबेडकरनगर में तीन, बस्ती में तीन, गोरखपुर में चार, संतकबीरनगर में तीन और आजमगढ़ में तीन मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- सर्राफ की खुदकुशी के मामले : प्रेमिका और उसके पति पर एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार