नितिन गडकरी ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुपति। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को तड़के करीब चार बजे यहां श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गडकरी ने कहा, ‘‘आज तिरुपति के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी मंदिर के दर्शन कर धन्य हो गया।’’ उनके यहां पहुंचने पर मंदिर के अधिकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का भव्य स्वागत किया। 

इसके बाद पुजारी उन्हें गर्भगृह में ले गए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दर्शन के बाद, रंगनायकुला मंडपम में पंडितों ने गडकरी को वेदासीरवचनम् (आशीर्वाद) दिया। बाद में, संयुक्त कार्यकारी अधिकारी (वीरब्रह्मम) ने गणमान्य हस्ती को तीर्थ प्रसादम् (पवित्र भोजन) दिया तथा श्रीवरु (देवता) की एक तस्वीर भेंट की।’’ टीटीडी मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।

 

ये भी पढ़ें -नेशनल हाइवे पर मासूम बच्चे को बाइक पर बैठाकर किशोर ने किया जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
  

संबंधित समाचार