हरदोई: पत्नी की साड़ी का बनाया फंदा और दे दी जान, घरवाले इस घटना से अभी भी हैं हैरान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। खेती-बाड़ी करने वाले युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा बनाया और गले में डालकर सुसाइड कर लिया। युवक की शादी को महज 11 महीने ही बीते हैं। युवक के इस कदम से अभी तक घरवाले हैरान हैं, उनका कहना है कि बेटे ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह हम जान ही नहीं पा रहे हैं। मामला कोतवाली शहर के रद्धेपुरवा का है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। 

कोतवाली शहर के रद्धेपुरवा निवासी 20 वर्षीय गौरव पुत्र जगदीश खेती-बाड़ी करता था। चार भाइयों में दो बड़े और एक उससे छोटा भाई है। उसकी शादी के 11, महीने ही हुए थे। बुधवार की शाम को उसने कमरे के अंदर अपनी पत्नी सिद्धी की साड़ी से फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। इसका पता तब चला जब सिद्धी कमरे में पहुंची,उसके चीखने की आवाज सुन कर घर वाले दौड़ पड़े। गौरव के घर वालों का कहना है कि उसने ऐसा क्यों किया इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - हरदोई की शारदा नहर में 15 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन-गोताखोरों ने ढूंढ निकाला युवक का शव

संबंधित समाचार