अंबेडकरनगर जिला कारागार में सीने में दर्द के बाद कैदी की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जिला जेल में गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि कैदी के सीने में अचानक दर्द हुआ, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर निवासी अरशद उम्र्र 40 पुत्र अकरम दुष्कर्म के आरोप में 2018 से जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। डिप्टी जेलर छोटे लाल ने बताया कि कैदी सुबह रोजाना की तरह हाजिरी में भी शामिल हुआ, लेकिन सुबह करीब सात बजे कैदी के सीने में तेज दर्द की शिकायत पर जेल में मौजूद फार्मासिस्ट द्वारा दवाएं दी गई। जिसके बाद कैदी को जब आराम नहीं मिला तो उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उसे भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान के दौरान कैदी की मौत हो गई। 

अकबरपुर कोतवाली प्रभारी बिरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक कैदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की सूचना मृतक कैदी के परिजनों को भी भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें -गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की चार बोगियां पलटीं...चार की मौत, कई घायल...देखें VIDEO

संबंधित समाचार