नानकमत्ता: जीजा-साले में चलीं गोलियां, छह लोग घायल, सभी हल्द्वानी के इस अस्पताल में भर्ती

नानकमत्ता: जीजा-साले में चलीं गोलियां, छह लोग घायल, सभी हल्द्वानी के इस अस्पताल में भर्ती

नानकमत्ता, अमृत विचार। जीजा-साले के विवाद के बीच ताबड़तोड़ चली गोलियों में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने सभी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है। 

जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बुधवार देर रात्रि बलवीर सिंह निवासी घेरा, कुलविंदर सिंह निवासी विचुवा, राजू सिंह निवासी सलबती थाना नानकमत्ता ने विवाद के निपटारे के लिये पंचायत बुलाई थी। 

लेकिन वहां उक्त लोगों ने जीजा के साथ मिलकर साजिशन हमला कर गोली चला दी। इसमें साला जसविंदर सिंह, सोनू सिंह निवासी कैथुलिया, थाना नानकमत्ता, टीटू सिंह निवासी हरैया गोली लगने से घायल हो गए।
इधर कुलविंदर सिंह निवासी विचुवा के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार के लोग बाजार जा रहे थे। उस वक्त जसविंदर सिंह ने घेर कर परिजनों पर हमला कर गोलियां चला दीं। इसमें उनके तीन लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने बताया कि साले जीजा के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, घायल जसविंदर सिंह ने कहा कि घटना से पहले कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर हमला होने की जानकारी दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने मामले को नजरअन्दाज कर दिया। सूचना देने के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

ताजा समाचार

अंडमान के ऊपर से उड़ान नहीं भरेंगे सिविल एयरक्राफ्ट, NOTAM ने जारी किया निर्देश, 23 -24 मई को एयर स्पेस रहेगा बंद 
UP ATS ने पकड़े पाकिस्तानी जासूस, एक दिल्ली और दूसरा वाराणसी से गिरफ्तार 
Adani Group ने किया बड़ा ऐलान, बदलेगी पूर्वोत्तर राज्यों की तस्वीर, एक लाख करोड़ का करेंगे निवेश
IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों में इस हसीना की हुई एंट्री, सूची में पहली बार बनाई जगह  
International Biodiversity Day: बंजर भूमि से जैव-विविधता के आशियाने तक... थीमैटिक बोटेनिकल गार्डन की प्रेरक कहानी, जानें कैसे रंग लाई प्रोफेसर की मेहनत
PBKS vs DC: 11 साल बाद IPL के प्लेऑफ में पंहुचा पंजाब, DC के खिलाफ टॉप 2 में जगह बनाना लक्ष्य