प्रयागराज: मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार: क्षेत्र के अरैल चौकी अंतर्गत दो पक्षों के बीच गुरुवार की शाम जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर ईट,पत्थर भी चले। जिसमे तीन युवकों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले भाग निकले।

जानकारी के अनुसार मुहर्रम के नौवें दिन मुरादपुर मोहल्ले का एक लड़का करबला मोहल्ले के रोड पर घोड़ा दौड़ा रहा था। जिसे लोगों ने मना किया तो वह धमकी देता चला गया। बताया जाता है कि मुहर्रम के दिन भी करबला और मुरादपुर के लड़कों के बीच कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की शाम मुरादपुर के छह लड़के तीन बाइक पर करबला पहुंचे और एक लड़के को पकड़ कर कब्रिस्तान ले जाकर पीट रहे थे। 

WhatsApp Image 2024-07-18 at 22.19.41_a33c80b1

शोरगुल सुनकर करबला के लोग उसे बचाने पहुंचे तो उन पर पथराव होने लगा। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। लोगों के अनुसार पथराव में मुरादपुर का गोपी, फरदीन और कामिल घायल हो गया। इस संबंध में अरैल चौकी इंचार्ज परमानंद ने बताया कि मुहर्रम को ढोल बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। गुरुवार को हुए पथराव में घायल गोपी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर नैनी थाने की पुलिस ने पहुंचकर माहौल को शान्त कराते हुए एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा है। मामले में डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया की दो महिलाओ का विवाद था, बम चलने की सूचना नही है।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: रिश्वत लेने के मामले में आरोपी को मिली जमानत

संबंधित समाचार