बहराइच: गन्ना बकाया भुगतान और बिजली कटौती को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों पर लगाया यह बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गन्ना बकाया भुगतान व बिजली कटौती सहित जिले की अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने कहा कि जिले में बिजली चोरी हो रही है, जिससे आम आदमी को बिजली ही नहीं मिल पा रही है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा घोषित कटौती के अलावा बड़े पैमाने पर आघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। भीषण बिजली कटौती से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर के लोगों को मात्र 7 से 8 घंटे और गांव के लोगों 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सपाइयों विद्युत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो बिजली चोरी हो रही है, वह खुद अधिकारी ही करते हैं।

cats

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली संकट से जिले में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सरकार और अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बकाया गन्ना मूल का भुगतान 14 दिनों के भीतर करने का वादा किया था, लेकिन समय खत्म होने के बाद अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है। 

चिलवरिया चीनी मिल पिछले कई वर्षों से किसानों का करोड़ों रुपए दबाए बैठी हुई है। प्रदर्शन के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौपा। बिजली कटौती कम न होने पर और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं :अनिल हत्याकांड: पीतल कारोबारी की पत्नी के तांत्रिक प्रेमी को भी पुलिस ने दबोचा, सोते समय चाकू से गोदकर की थी हत्या

संबंधित समाचार