अयोध्या: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुत्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/अयोध्या, अमृत विचार। पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गुरुवार की देर शाम को पटरंगा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी रेहाना बानों अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ बाराबंकी से फैजाबाद जा रही मेमो ट्रेन से पटरंगा आ रही थी।

ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रेक पार करने लगी तभी दूसरे ट्रैक पर तेज गति से जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई।जिससे रेहना बानो पत्नी हामिद अली (35) मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मे 16 वर्षीय पुत्री निदा बानों गम्भीर रुप से घायल हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुत्री को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में पटरंगा थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि जीआरपी बाराबंकी द्वारा पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजा गया है।

ये भी पढे़ं :अनिल हत्याकांड: पीतल कारोबारी की पत्नी के तांत्रिक प्रेमी को भी पुलिस ने दबोचा, सोते समय चाकू से गोदकर की थी हत्या

संबंधित समाचार