अयोध्या: घर में अकेली रह रही वृद्धा का मिला शव
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक वृद्धा का शव उसके घर में बिस्तर पर पाया गया। वृद्धा घर में अकेली रहती थी। मामले की खबर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव में 70 वर्षीय सुखमता …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक वृद्धा का शव उसके घर में बिस्तर पर पाया गया। वृद्धा घर में अकेली रहती थी। मामले की खबर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बताया गया कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव में 70 वर्षीय सुखमता कोरी पत्नी स्वर्गीय रामनाथ कोरी का शव उसके ही घर में बिस्तर पर मिला। पति की मौत के बाद वह अकेले ही घर में रहती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतका धार्मिक प्रवृति की थी और उसने नवरात्रि का पूरे 9 दिन का व्रत रखा हुआ था। उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।
क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पलाश बंसल ने बताया कि मामले की जानकारी पर कुमारगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मृतका के शरीर पर कोई चोट अथवा कटे-फटे का निशान नहीं मिला है जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी स्वाभाविक मौत हुई है। फिलहाल मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आगे की विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
