लखनऊ: डीजल चोरी करने वाले दो रोडवेज चालक बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बस से डीजल चोरी को लेकर जारी किए गए वीडियो की जांच के बाद दो चालकों को परिवहन निगम प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। मामला लखनऊ परिक्षेत्र के उपनगरीय डिपो के अंतर्गत हैदरगढ़ डिपो की बस में डीजल चोरी करने का है। इस मामले में दो संविदा चालक और संविदा …

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बस से डीजल चोरी को लेकर जारी किए गए वीडियो की जांच के बाद दो चालकों को परिवहन निगम प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। मामला लखनऊ परिक्षेत्र के उपनगरीय डिपो के अंतर्गत हैदरगढ़ डिपो की बस में डीजल चोरी करने का है।

इस मामले में दो संविदा चालक और संविदा बस परिचालक को आरोपित किया गया था। जांच रिपोर्ट में वीडियो वायरल करने वाले बस परिचालक को छोड़ दिया गया है। अन्य दोनों ड्राइवरों को 30 लीटर डीजल चोरी के आरेाप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर फिर से जांच की मांग
रोडवेज बसों से डीजल चोरी के मामले को लेकर अब मुख्यमंत्री पोर्टल एक बार फिर से शिकायत की गई है। इस मामले में फिर से जांच की मांग की गई है। शाहजहांपुर निवासी तरबेज आलम ने इस मामले में बस कंडक्टर की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जांच रिपोर्ट को भी सही नहीं माना है। ऐसे में इस प्रकरण में दो चालकों के दोषी पाए जाने और कंडक्टर के निर्दोष साबित होने से यूनियन भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

दिल्ली से लखनऊ आ रही थी बस
बीते 2 अक्टूबर को रोडवेज बस से डीजल चोरी होने का वीडियो सामने आया। इस मामले की जांच अवध बस स्टेशन के एआरएम प्रशांत दीक्षित को दी गई। रोडवेज की जिस बस से डीजल चोरी किया गया वह 2 अक्टूबर को दिल्ली से लखनऊ के लिए आ रही थी। बरेली में एक ढाबे पर डीजल चोरी की कोशिश की गई। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में डीजल चोरी करने वालों का वीडियो बनाने वाला बस कंडक्टर मनोज कुमार यादव निर्दोष माना। मनोज ने रोडवेज हित में कदम उठाया। वहीं रोडवेज को नुकसान पहुंचाने वाले संविदा के ड्राइवर सरोज कुमार और राजेश कुमार को दोषी मानते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। एआरएम काशी प्रसाद के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार