बरेली: पहले दुष्कर्म किया, अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
बरेली,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक दस माह पहले एक युवती को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी युवती को उसके घर पर छोड़ गया। अब आरोपी लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा …
बरेली,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक दस माह पहले एक युवती को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी युवती को उसके घर पर छोड़ गया। अब आरोपी लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
आकाशपुरम रोड पुराना शहर निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सीबीगंज की सर्वोदय कॉलोनी में शिव मंदिर के पास टॉवर वाली गली में रहने वाले युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी 24 दिसंबर 2019 को उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।
आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद आरोपी उनकी बेटी को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। अब आरोपी युवती से फोन पर अश्लील बातें करता है और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने को कहता है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ थर्ड को सौंपी है।
