मुरादाबाद: भाभी की इन हरकतों से तंग आकर ननद ने की सुसाइड, मृतका के भाई ने पत्नी समेत 5 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी देती थी पत्नी

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद जनपद के  मझोला थाना क्षेत्र में भाभी की हरकतों से तंग आकर ननद ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। शादी से नाखुश भाभी अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। विरोध करने पर दहेज उत्पीड़न के केस फंसाने की धमकी देती थी। मृतका के भाई शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के भोगपुर मिठौनी सिरकोई निवासी सुनील सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी पायल से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी सुसराल में लड़ाई-झगड़ा करती थी। मर्जी के खिलाफ शादी होने की बात कहती थी। 

बिना बताए घर से गायब हो जाती थी। विरोध करने पर दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की बात करती थी। ननद राखी से भी मारपीट करती थी। 16 जुलाई को पत्नी हरकतों से तंग आकर उसकी बहन राखी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों सौंप दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी पायल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा के मुताबिक, मामले की जांच की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर पीड़ित की पत्नी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।           

मर्जी के खिलाफ हुई थी महिला की शादी

पीड़ित सुनील सैनी ने बताया है कि पायल की शादी उसके मर्जी के खिलाफ हुई थी। महिला किसी दूसरी से शादी करना चाहती थी। महिला ने शादी के बाद भी प्रेमी से मिलना-जुलना नहीं छोड़ा। बिना बताए वह मायके चली जाती थी। मायके वाले उसकी मदद करते थे। इसलिए घरेलू विवाद होता था। उन्होंने बताया है परिजनों ने समझने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। पायल की हरकतों से तंग आकर बहन राखी ने जहर खाकर जान दे दी। अब पायल घर छोड़ कर चली गई।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : पांच हजार से अधिक सांपों को नया जीवन दे चुके हैं अजीम, 10 साल से निशुल्क कर रहे कार्य

संबंधित समाचार