Kanpur News: एक करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला अधिवक्ता फरार, धरना और प्रदर्शन...पीड़ितों ने दी ये चेतावनी
पनकी थानाक्षेत्र का मामला, महिला ने लगाया था ठगी का आरोप
कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र के सी ब्लॉक में रहने वाली महिलाओं ने एक अधिवक्ता पर करोड़ों रुपये की लोगों से ठगी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
पनकी के संजीव सिंह, विजय त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी, विजय देव चौरसिया, संगीता विमला देवी आदि के अनुसार डीआरटी के नाम पर एक फर्जी अधिवक्ता ने आधा दर्जन महिलाओं समेत गैर जनपद के रहने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया।
जिसमें रावतपुर, कल्याणपुर पनकी निवासी समेत कई लोगों का लाखों रुपये लेकर फरार है। तीन वर्षों से लोगों को बेवकूफ बनाकर चेक और कैश लेकर लगभग एक करोड़ से ज्यादा की रकम हड़प कर ली है। उन लोगों को पनकी में इसके घर में आने की जानकारी हुई। जब वह लोग वहां पर पहुंचे तो उससे पहले भाग निकला। तीन दिन से वह लोग उसके घर के बाहर अपना पैसा वापस लेने को जाते है, लेकिन वह फरार है।
आरोप है, मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन इसके बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना था कि अगर उन लोगों के रुपये फरार अधिवक्ता ने नहीं वापस किए या फिर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह लोग मजबूरन सामूहिक आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।
ये भी पढ़ें- Unnao: Social Media में वायरल एक PHOTO ने मचा दी धूम...जिसने भी देखा, बोला- वाह रे खाकी, आपके लिए तो सब कुछ संभव है
