ओबेरॉय रियल्टी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 82 प्रतिशत बढ़कर 584.51 करोड़ रुपये पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 584.51 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बताया कि लाभ में यह वृद्धि आमदनी बढ़ने से हुई है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 321.64 करोड़ रुपये रहा था। 

ओबेरॉय रियल्टी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कुल आमदनी जून तिमाही में 1,441.95 करोड़ रुपये रही थी, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 933.56 करोड़ रुपये थी। 

ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) विकास ओबेरॉय ने कहा, “भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारतीय रियल एस्टेट बाजार में विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत मांग देखी गई है, जिससे पसंदीदा निवेश मार्ग के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।” 

ये भी पढ़ें -पुरानी पेंशन: UP में दो दर्जन से अधिक जगह पर हुआ प्रदर्शन, कर्मचारी बोले- यह तो संकेतिक था, मांग न पूरी हुई तो...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म