बरेली: बिजली कटौती से वनमंत्री नाराज...विभाग के अधिकारी किए तलब, दी ये हिदायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारियों को तलब कर लिया। उनके साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली कटौती और मोहर्रम के दिन पूरे दिन आपूर्ति बंद रखने पर नाराजगी जताई।

बैठक में संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंताओं ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस में शामिल तख्त की लंबाई अधिक थी। ऐसे में कोई हादसा न हो, इसको लेकर आपूर्ति को बंद कर दिया था। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि किला, सीबीगंज, कुतुबखाना, शाहदाना, संजय नगर, मढ़ीनाथ, सुभाष नगर, बिथरी चैनपुर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

इस पर अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर आपूर्ति दी जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के कई लोगों से बिजली अधिकारियों को बात कराकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बिजली समस्या दूर करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए।

बैठक में विधायक संजीव अग्रवाल, डाॅ. राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, सीडीओ जगप्रवेश, मुख्य अभियंता रणविजय सिंह, अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ, ज्ञानेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता सत्येन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार