गाजीपुर में तीन करोड़ की लागत से बनेंगे 16 कोर्ट रूम और लाइब्रेरी
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर में 16 कोर्ट रूम व लाईब्रेरी के निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बंध में न्याय विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर में 16 कोर्ट रूम व लाईब्रेरी के निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बंध में न्याय विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का पालन किया जाय। साथ ही सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा कराया जाय। शासनादेश में यह भी हिदायत दी गई है कि वित्तीय नियमों का अनिवार्य रूप से पालन अवश्य किया जाए।
