लखनऊ: बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाएगा जूनियर इंजीनियर संगठन
लखनऊ,, अमृत विचार। जूनियर अभियंताओं पर कार्रवाई ने जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इस गुस्से को जाहिर करने के लिए स्थानीय स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की ओर से मध्यांचल निगम के मुख्यालय पर धरना किया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि अब आगे इस तरह से …
लखनऊ,, अमृत विचार। जूनियर अभियंताओं पर कार्रवाई ने जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इस गुस्से को जाहिर करने के लिए स्थानीय स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की ओर से मध्यांचल निगम के मुख्यालय पर धरना किया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि अब आगे इस तरह से प्रबंधन द्वारा जूनियर अभियंताओं पर उत्पीड़ात्मक कार्रवाई की गई तो हम आगे सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान ही संगठन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल की ओर से मध्यांचल एमडी से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा गया। वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि संगठन अपने स्तर से प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाएगा।
प्रतिनिधि मंडल ने एमडी को बताया कि जो भी हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़ात्मक कार्रवाई की गई तो वह गलत है। उन मामलों में वे पूरी तरह से निर्दोश हैं। उनका बिजली चोरी से कोई लेना देना नहीं। हमारे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गलत फंसाया गया। इस दौरान एमडी की ओर से पदाधिकारियों को सकारात्मक जवाब दिया गया। एमडी सूर्यपाल गंगवार ने कहा के साथ आप लोगों की मांगों को निपटारा करवा दिया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि संगठन अपने स्तर से प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने, राजस्व बढ़ाने और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाएगा। इस अभियान को चलाने में संगठन और पदाधिकारियों का मुख्य योगदान रहेगा। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय स्तर से तो अभियान चलाने के लिए प्रेरित और गाईड तो किया ही जाएगा, साथ में क्षेत्रिय स्तर से भी पदाधिकारी चलाए जा रहे अभियानों की फीडबैक लेंगे।
संगठन की कोशिश से विभाग की मुश्किलें होंगी कम
राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन की तरह के बिजली चोरी रोको अभियान को चलाए जाने से जहां विभाग की मुश्किलें कम होंगी, वहीं विभाग के उच्चाधिकारियों को बहुत हद तक राहत यानि की राजस्व और लाइन लॉस के तनाव से मुक्ति मिल जाएगी। सूत्रों ने बताया कि संगठन के लोकल स्तर से संबंधित इलाकों के अभियंताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हाईलाइन लॉस फीडरों की जानकारी लेंगे और वहां पर संगठन के सहयोग से उच्चाधिकारियों को संज्ञान में देते हुए अभियान को चलवाएंगे।
संगठन के इस कार्य से प्रबंधन को जाएगा सकारात्मक संदेश
संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक हमारे इस अभियान से प्रबंधन को सकारात्मक संदेश जाएगा। इस दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए प्रबंधन से भी राय मशवीरा किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग में सबसे ज्यादा दबाव हमारे जूनियर अभियंताओं पर होता है। लेकिन बदकिश्मती से दाग भी सबसे ज्यादा हमारे कार्यकर्ताओं पर लगाया जाता है। जो कि गलत है।
