बहराइच: इलेक्ट्रिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत मिहीपुरवा में इलेक्ट्रिक की दुकान में शनिवार आधी रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने का जब तक प्रयास किया जाता, तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में स्थित हनुमान जी इलेक्ट्रॉनिक के नाम से संचालित प्रतिष्ठान में शनिवार की रात 12:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड की घटना घटते समय मोतीपुर पुलिस घटनास्थल से 100 मीटर दूर मेन मार्केट चौराहे पर गस्त कर रही थी। 

दुकान में लगी आग से निकले धुएं को देखकर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन केंद्र कर्मचारियों को फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके पश्चात बहराइच फोन किया गया। फोन करने के पश्चात 2:30 बजे अग्निशमन केंद्र बहराइच के कर्मचारी स्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत करने के पश्चात आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

ये भी पढ़ें- बहराइच: CBSE और ICSE के टॉप टेन मेधावियों का हुआ सम्मान, DFO बोले- प्रतिभाओं को देश की जरूरत, बढ़ें आगे

संबंधित समाचार