लापता आईटीआई छात्रा सकुशल बरामद, दोस्तों के साथ गई थी जम्मू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झूठी निकली अपहरण की कहानी, पुलिस कर रही पूछताछ

लखनऊ, अमृत विचार। परिजन और पुलिस को गुमराह कर आईटीआई छात्रा खुद ही दोस्तों के साथ जम्मू गई थी। उसने परिजन को झूठी अपहरण की कहानी बताई। इसके बाद परिजनों ने निगोहां थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने चार दिन बाद छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। उसके साथ तीन युवक और दो युवती भी मिले। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।

निगोहां में एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें छात्रा ने अपने जीजा को फोन करके रोते बिलखते हुए यह बताया था कि मुझे 4-5 लोगों व महिलाओं के द्वारा बंधक बनाकर रखा गया है। वह छिपकर फोन कर रही है। मुझे बचा लो नही तो ये लोग मुझे मार डालेंगे पुलिस ने आडियो का संज्ञान लिया। टीम का गठन कर अपहृता की बरामदगी के लिए लोकेशन के आधार पर जम्मू निकली। उक्त छात्रा की गुमशुदगी पुलिस ने 18 जुलाई को दर्ज की थी और 20 जुलाई को छात्रा के पिता ने दोबारा गाँव के ही एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। वही , सोमवार को निगोहां पुलिस ने छात्रा को लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से बरामद करने का दावा किया है। हालांकि सूत्रों बताते हैं कि छात्रा को पुलिस टीम जम्मू से लेकर लखनऊ आई है। 

अपहरण छात्रा

एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि, जब आडियो के संबंध में छात्रा से पूछा गया तो उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी और घरवालों को गुमराह करने के लिए फोन पर ऐसा कहा। छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था। वह स्वेच्छा से कटरा जम्मू चली गई थी। पुलिस अभी छात्रा से पूछताछ कर रही है।

जम्मू में लिया था नया सिम

पुलिस के मुताबिक जम्मू में छात्रा के साथ तीन युवक और दो युवतियां भी मिली हैं। छात्रा के साथ रहने वाले युवक ने जम्मू में एक नया सिम खरीदा था। उसके सिम की लोकेशन मिलने पर पुलिस जांच के लिए जम्मू पहुंची। वहां छात्रा के अलावा दो अन्य युवतियां और तीन युवक मिलें। सभी को पुलिस साथ लेकर लखनऊ पहुंची। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : तालाब में जलकुंभी साफ करते समय चार मजदूर डूबे, एक की मौत

संबंधित समाचार