नैना की बिग बॉस में इंट्री से इतराने लगा मुरादाबाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रुपहले पर्दे पर मुरादाबाद का नाम चमकाने वालों में अब नैना सिंह का नाम भी शामिल हो गया। अभिनेता सलमान खां की ऐकरिंग को लेकर खास चर्चा में रहने वाले बिग बास- शो में नैना की इंट्री से शहर इतरा रहा है। नैना के साथ पढ़ने वाले खुश हैं और शहर के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रुपहले पर्दे पर मुरादाबाद का नाम चमकाने वालों में अब नैना सिंह का नाम भी शामिल हो गया। अभिनेता सलमान खां की ऐकरिंग को लेकर खास चर्चा में रहने वाले बिग बास- शो में नैना की इंट्री से शहर इतरा रहा है। नैना के साथ पढ़ने वाले खुश हैं और शहर के दीनदयाल नगर मोहल्ला स्थित पुराने घर तक कई लोग पहुंचे।

मुरादाबाद की बेटी के सिनेमाई काम और माडलिंग को लेकर तारीफ करने वाले टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में रिया के किरदार की खूब चर्चा कर रहे हैं। अब तो बेटी को रुपहले पर्दे पर चमकाने की उम्मीद को लेकर उसकी मां शक्ति सिंह ने मुम्बई में ही अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। नहीं तो शहर में नैना बूटीक की संचालक के रूप में अपनी पहचान थी। अब वह बेटी को रुपहले पर्दे पर जगह बनाने के लिए प्रयास कर रहीं हैं। शक्ति सिंह का मोहल्ले के लोगों से संपर्क भी इन दिनों काम भर का रह गया है लेकिन, शहर की बेटी की इस सफलता से आसपास के लोग बेहद खुश बहुत हैं।

बिग बास में इंट्री की जानकारी होने के बाद सोमवार को सुबह से ही उसके प्रशंसक दीनदयाल नगर के सीएम-72 एमडीए कालोनी की ओर मुड़ने लगे। वहां बताया गया कि अब घर के सभी लोग मुम्बई शिफ्ट हो गए हैं। शहर के केसीएम स्कूल में नैना के साथ पढ़ने वाले सागर सराय निवासी विशेष अरोड़ा, जेल रोड के रहने वाले देवऋषि, नया मुरादाबाद के कुशाग्र, तेजस्वी मदान और कंजरी सराय के तरुण ठाकुर का कहना है कि नैना आरंभिक दिनों में एक्टिंग और स्पोर्ट्स को लेकर सजग रहती थी। बाद में माडलिंग करने लगी और अब सिनेमा में काम कर रही है।

शहर के तिलकधारी तीन और फिल्मों में दिखाएंगे जलवा

यमला पगला दीवाना से सिनेमा की दुनिया में दस्तक देने वाला शहर का अपना लोकेश तिलकधारी दबंग- टू में सलामन से फाइट करने के बाद मुरादाबादियों के दुलार पाया। अब तीन और फिल्मों में दर्शक लोकेश का किरदार देखेंगे। नया साल लोकेश के किरदार वाली तीन फिल्मों की सौगात देने वाला है।  यह फिल्में हैं फैंसी, ऋषि प्रसाद और बीए पास-तीन। दो फिल्मों की शूटिंग नवंबर माह में होनी है। लीड विलेन के तौर पर लोकेश नजर आएंगे। पीए पास तीन में पुलिस अफसर के रूप में यह किरदार कितना पसंद किया जाएगा यह तो समय तय करेगा। लेकिन लोकेश इस भूमिका को लेकर प्रसन्न हैं।

अमृत विचार से बातचीत में कहते हैं कि मुरादाबाद की माटी में हर क्षेत्र में नाम कमाने की ताकत है। बिग बास में हमारे शहर की नैना की इंट्री भी बड़े गर्व की बात है। लोकेश की मानें तो आने वाली तीनों फिल्में कामयाब होंगी। बीए पास तीन के डायरेक्टर नरेंद्र सिंह, फैंसी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह अक्की और मनोज विद्यार्थी द्वारा निर्देशित ऋषि प्रसाद से बहुत उम्मीद है।

 

 

संबंधित समाचार