प्रयागराज: तहसील परिसर में किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर स्थित मेजा तहसील में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना उस समय का है जब संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था। सभी अधिकारी मौके पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान किसान टीन लेकर पहुंचा और उसे पीटकर बजाने लगा। 
 
मेजा तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था। अधिकारी मौके पर फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान एक फरियादी टीन लेकर पहुंचा और लोगों का ध्यान खींचने के लिए डंडे से पीटने लगा। देखते ही देखते वहां लोगों का मजमा लग गया। उसने पेट्रोल से भरी बोतल निकालते हुए बताया कि बार बार तहसील का चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। वह आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। इससे मौके पर खलबली मच गई। सारे अधिकारी उसके पास पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव करके उसे शांत किया।

ये भी पढ़ें -पुलिसकर्मियों ने दलित युवक को चौकी में नग्न कर पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार