लखनऊ :दुष्कर्म और धर्मांतरण के मामले में फरार ठेकेदार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गाजीपुर इलाके में रहने वाली युवती ने ठेकेदार मो. अजीम इदरीशी पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी बाजारखाला के बुलाकी अड्डे का रहने वाला मो. अजीम इदरीशी है। वह ठेके पर लेकर मकान बनाने का काम करता है। पीड़िता ने जनवरी में गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोप था कि युवती से दोस्ती की। उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा दिया। आरोप है कि युवती को आइसक्रीम में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेसुध होने के बाद अजीम इदरीशी ओर उसके दोस्त मड़ियांव निवासी निहाल उर्फ सैय्यद अब्दुल अलीम जाफरी ने दुष्कर्म किया।

उसकी अश्लील वीडियो बनाई। उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बदले में तीन लाख रुपये वसूले। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उस पर धर्म परिवर्तन करने को कहा। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। निहाल को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अजीम इदरीशी काफी दिनों से इधर-उधर भाग रहा था। पुलिस ने उसे सोमवार को बाजारखाला इलाके के रोली आइस्क्रीम के पास से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल से सजायाफ्ता बंदी फरार, 4 सस्पेंड

संबंधित समाचार