पूर्व सांसद ने वृक्षों को बताया ईश्वर का स्वरुप, अयोध्या में किया पौधरोपण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार को यहां पौधरोपण अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा बाजार में पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वृक्षों को ईश्वरीय स्वरूप माना गया है, विज्ञान ने इसे जीवनदायनी बताया है।
  
पूर्व सांसद ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्ष एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, आज सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरण की स्थिति दयनीय है। पर्यावरण को बिगाड़ने में मनुष्य जाति का पूरा हाथ है, विश्व ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के आस-पास खड़ा है। वृक्षों की कटाई के कारण आज पर्यावरण संतुलन दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहा है। बाढ़, सूखा यह सब पर्यावरण असंतुलन के प्रतीक हैं, हमें पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्ष जरूर लगाने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमें हर घर में एक पौधा आवश्यक रूप से लगाना चाहिए। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ,  विश्वनाथ सिंह, शिवनारायन तिवारी, कालिका सिंह, ओम प्रकाश यादव, नीरज राणा, रंजीत निषाद, रामगोपाल माझी, शोभाराम वर्मा, आनंद सिंह पिंटू, प्रधानाध्यापक संतोष सिंह सहित कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें -शिक्षकों से वसूली करने वाले तत्कालीन बीईओ सण्डीला निलंबित, तमाम आरोपों का हुआ खुलासा

संबंधित समाचार