Hamirpur News: बागेश्वरधाम जा रहे भारतीय टीम के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव का हुआ जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वरधाम जा रहे भारतीय टीम के बॉलर का प्रशंसकों ने किया स्वागत

हमीरपुर, अमृत विचार। बागेश्वर धाम जा रहे भारतीय टीम के बॉलर कुलदीप यादव कुछ देर के लिए सुमेरपुर कस्बे में प्रकाश होटल   पर रुके। तो उनके प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। जिससे वह गदगद नजर आए।

बागेश्वर धाम जा रहे भारतीय टीम के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव कुछ देर के लिए कस्बे के प्रकाश होटल में ठहरे। यहां पर उनके प्रशंसक अभिषेक तिवारी, आशीष यादव, संतोष कुमार, लोकेश, विजय कुमार, दीपक कुमार आदि में उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड बहुत ही रमणीक जगह है। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। 

चित्रकूट धाम, खजुराहो, ओरछा, भीमकुंड, चरखारी स्टेट, जटाशंकर धाम बहुत ही रमणीक हैं। सरकारों को इनके विकास के लिए ज्यादा जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम महाराज की ख्याति देश के अलावा विदेशों में भी है। हमारा देश हमेशा ऋषियों मुनियों का देश रहा है। हमारे सनातन धर्म की ख्याति पूरे विश्व में है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ईंट भट्ठा परिसर में मिला था इलेक्ट्रिशियन का शव...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सामने बात

संबंधित समाचार