Kanwar Yatra 2024: चाय 10 रुपये तो 15 का समोसा....प्रशासन ने तय की खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने खाद्य पदार्थों को लेकर रेट लिस्ट जारी कर दी है। प्रशासन द्वारा जारी खाद्य पदार्थों की रेट सूची के अनुसार, चाय 10 रुपये, समोसे का दाम 15 रुपये रखा गया है। ब्रेड पकोड़ा 20 और जूस की कीमत 30 से 80 रूपये रखी गई है। भोजन की कीमत 70 रुपये तय की गई है, जिसमें चार रोटी, सब्जी, दाल और 100 ग्राम चावल शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने दुकानदारों को अपने आदेश में कहा है कि तय कीमत से अधिक दाम पर बेचने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

डीएम अरविंद मल्लप्पा का कहना कि रेस्टोरेंट और शिविरों आदि में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं पैक्ड आइटम्स को एमआरपी पर बेचा जा सकेगा। इससे अधिक पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2024-07-23 at 22.54.01_d00f4dde

उन्होंने कहा कि रेट लिस्ट में जिला प्रशासन ने कांवड़ कंट्रोल रूम समेत सभी आला अधिकारियों के नंबर भी जारी किए हैं, जहां इसकी शिकायत की जा सकती है। इसके साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों या किशोर का होटल, रेस्टोरेंट पर काम करते पाए जाने पर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। 

यहां देखें रेट लिस्ट-
चाय- 10 रुपए
समोसा- 15 रुपए
ब्रेड पकोड़ा (2 पीस)- 20 रुपए
जलेबी (1 किलो)- 160 रुपए
बेसन लड्डू (1 पीस)- 10 रुपए
सामान्य थाली- 70 रुपए
घेवर प्रतिकिलो- 300 रुपए
घेवर मावा- 350 रुपए किलो
पूड़ी सब्जी (एक प्लेट)- 40 रुपए
कढ़ी चावल (एक प्लेट)- 30 रुपए
दूध (1 लीटर)- 70 रुपए
जूस मौसमी (छोटा गिलास)- 30 रुपए
जूस मौसमी (बड़ा गिलास)- 50 रुपए
जूस अनार (छोटा गिलास)- 50 रुपए
जूस अनार (बड़ा गिलास)- 80 रुपए
लस्सी (छोटा गिलास)- 30 रुपए
लस्सी (बड़ा गिलास)- 50 रुपए
केला (प्रति दर्जन)- 50-60 रुपए
सेब (प्रति किलो)- 150-200 रुपए

ये भी पढ़ें- RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने की ढाबों पर नाम प्रदर्शित करने वाले आदेश की आलोचना, कही ये बात

संबंधित समाचार