रामपुर : कंबाइन हार्वेस्टर के नीचे दबकर हेल्पर की मौत, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार-रामपुर मार्ग स्थित गांव सोनकपुर के पास हुआ हादसा

स्वार (रामपुर), अमृत विचार। कंबाइन हार्वेस्टर पलटने से उसके नीचे दबकर हेल्पर की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची अजीमनगर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है। 

कोतवाली के गांव समोदिया का मझरा निवासी चालक सुशील पुत्र रामौतार धान काटने वाली कंबाइन हार्वेस्टर चलाता है। जबकि गांव का ही 20 वर्षीय अमित पुत्र महेंद्र कंबाइन हार्वेस्टर पर हेल्पर था। बुधवार सुबह नौ बजे चालक सुशील, हेल्पर अमित कंबाइन हार्वेस्टर से किसान के धान काटने जा रहे थे। जैसे ही स्वार-रामपुर मार्ग स्थित गांव सोनकपुर के पास गत्ता फैक्ट्री के सामने कंबाइन हार्वेस्टर पहुंची। तभी कंबाइन हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खंदक में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसके बाद परिजन व थाना अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से कंबाइन हार्वेस्टर के नीचे दबे हेल्पर अमित को बाहर निकाला, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल चालक सुशील को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हेल्पर का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अमित की अभी शादी नहीं हुई थी। यह दो भाइयों में मझला का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।   

हादसे के बाद मौके पर लगा जाम
कंबाइन हार्वेस्टर पलटने के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने जाम खुलवाया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

ये भी पढ़ें : रामपुर : शत्रु संपत्ति के मामले में छह अगस्त को होगी सुनवाई, आजम खां समते ये हैं आरोपी

संबंधित समाचार