यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के आठ उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के आठ उम्मीदवारों ने आज अपना पर्चा दाखिल कर दिया। विधान भवन के टंडन हॉल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, बीएल शर्मा और सीमा द्विवेदी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री …

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के आठ उम्मीदवारों ने आज अपना पर्चा दाखिल कर दिया। विधान भवन के टंडन हॉल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, बीएल शर्मा और सीमा द्विवेदी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

बता दें, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटें 25 नवंबर को खाली हो रही हैं। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी में 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।जबकि बीजेपी यूपी में 9 प्रत्याशी जीतने की स्थिति में है। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने बीएसपी के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए अपनी एक सीट खाली छोड़ी है। वहीं बीएसपी के पक्ष में समीकरण न होते हुए भी पार्टी की तरफ से रामजी गौतम ने नामांकन दाखिल किया है।

संबंधित समाचार