गोंडा: प्रधान प्रतिनिधि के पत्नी की हत्या में तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार
गोंडा, अमृत विचार। इटियाथोक थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव के मजरे रमगढ़िया के रहने वाले प्रधान प्रतिनिधि देव प्रकाश तिवारी की पत्नी के हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव के मजरे रमगढ़िया के रहने वाले प्रधान प्रतिनिधि देव प्रकाश तिवारी की पत्नी प्रमिला देवी (40) की बृहस्पतिवार को गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। शाम को उनका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस की फारेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की थी। मामले में मृतका कि पति ने पहले एक बीजेपी नेता के बेटे समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था लेकिन बाद में दिलीप कुमार व राम मुनीजर समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी मृतका प्रमिला देवी
प्रधान प्रतिनिधि की पत्नी प्रमिला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी थी। उनकी तैनाती गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर थी। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने खेत में लगे ट्यूबेल की तरफ गयीं थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो उनका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतका के पति ने पहले चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया था लेकिन बाद में बताया कि राम मुनीजर व दिलीप से उनका कोटे की दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उनके पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी।
गोंडा:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 26, 2024
प्रधान प्रतिनिधि के पत्नी की हत्या में तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार
बाइट- मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी@gondapolice @Uppolice pic.twitter.com/L66PNe0VOb
यह भी पढ़ें:-गोंडा: पिकअप की ठोकर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रहीं ट्रेने
