मोहब्बतें के 20 साल पूरे, फिल्म को मिले प्यार के लिए अमिताभ ने जताया आभार
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें के 20 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि वह फिल्म को मिलते रहे प्यार के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। मोहब्बतें 27 अक्टूबर, 2000 को रिलीज हुई थी और इसमें बच्चन और शाहरुख खान रुपहले पर्दे पर पहली बार साथ आए …
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें के 20 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि वह फिल्म को मिलते रहे प्यार के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। मोहब्बतें 27 अक्टूबर, 2000 को रिलीज हुई थी और इसमें बच्चन और शाहरुख खान रुपहले पर्दे पर पहली बार साथ आए थे। इस फिल्म ने अमिताभ के कॅरियर को नयी रफ्तार दी थी जो 1990 के दशक में थम सा गया था।
फिल्म में अमिताभ ने गुरुकुल नाम के कॉलेज के सख्त प्राचार्य नारायण शंकर का किरदार निभाया था जो काफी मशहूर हुआ था। बच्चन ने ट्विटर पर फल्मि का एक मोंटाज डाला है जिसमें इसका प्रसद्धि संवाद ह्यपरंपरा, प्रतष्ठिा, अनुशासन भी है। उन्होंने ट्वीट किया, मोहब्बतें कई वजहों से खास है। इस खूबसूरत प्रेम कहानी के बीस साल पूरे हुए, भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहा। आप इस पर जो प्यार बरसाते रहे, उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।
फिल्म में ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जम्मिी शेरगिल और प्रीति झंगियानी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह उस साल की सर्वाधिक हिट फिल्मों में शुमार हुई। अभिनेत्री शल्पिा शेट्टी की बहन शमिता ने इंस्टाग्राम पर फल्मि का मूल टीजर साझा किया। उन्होंने लिखा, इसके साथ शुरुआत हुई थी। इस रचना के लिए मेरी मोहब्बतें। किम शर्मा ने कहा, मेरे लिए कितने सौभाग्य की बात थी। दुनियाभर में इस फल्मि के सभी प्रशंसक शानदार हैं। मोहब्बतें चोपड़ा की दूसरी नर्दिेशित फल्मि थी। इससे पहले वह सुपरहिट दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से नर्दिेशन में कदम रख चुके थे।
