लखनऊ: हेड कांस्टेबल को पीटा, सगे भाइयों समेत 10 पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चिनहट के कमता स्थित न्यू पंचवती कालोनी में हुई घटना

लखनऊ, अमृत विचार। गौतमपल्ली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार पर पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने हमला कर दिया। अशोक ने पड़ोसी को प्लॉट में कबाड़ जमा करने से मना किया था। आरोपियों ने उनकी पिटाई की, जब बचकर घर में भागे तो पथराव करने लगे। पीड़ित ने चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमता न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी आशोक कुमार हेड कांस्टेबल हैं। उनके मकान से सटा हुआ मल्हौर निवासी मुर्तजा का प्लॉट है। जिसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ और प्लॉस्टिक जमा की गई है। रिहायशी कॉलोनी में जमा किए गए कबाड़ में आग लगने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। यह बात उन्होंने मुर्तजा से कही थी। जो मुर्तजा को नगवार गुजरी। 24 जुलाई को अशोक दूध लेकर घर लौट रहे थे। तभी मुर्तजा ने भाई नासिर और राजा के साथ मिल कर हमला कर दिया।

दर्जन भर अराजकतत्वों ने घेरा, बरसाए पत्थर
आरोपियों ने रॉड से अशोक को बुरी तरह से पीटा। झगड़ा होते देख हेड कांस्टेबल को बचाने के लिए बेटा और भतीजा दौड़ पड़े, उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मुर्तजा, नासिर और राजा के बुलावे पर करीब दो दर्जन लोग आ गए और घर घेर लिया। इसके बाद अशोक के घर पर पथराव करने लगे। अशोक ने आनन-फानन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पीआरवी पहुंची तो आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि अशोक के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -Hardoi police news: सीओ सण्डीला बनीं CO क्राइम, सत्येन्द्र सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

संबंधित समाचार