बिहार में पुलों की त्रासदी पर अलर्ट हुई UP सरकार, CM योगी ने बनाया ये एक्शन प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पड़ोसी राज्य बिहार में बारिश और बाढ़ के चलते पुलों के टूटने का सिलसिला जारी है। आंकड़ों की मानें तो अब तक वहां 9 से ज्यादा छोटे-बड़े पुल टूट और बह गए हैं। इससे सबक लेते हुए यूपी की योगी सरकार सावधान हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलों की त्रासदी से बचने के लिए ऐसे जर्जर पुलों को चिन्हित कर तोड़ने का निर्देश दिया है जो जनता के लिए बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरकार जर्जर पुलों को तोड़कर उनकी जगह नए पुलों का निर्माण करेगी। इसके लिए सम्बंधित जिले के प्रशासन से एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है।   

यूपी में तोड़े जायेंगे 75 पुल 
सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रदेश भर में 721 पुलों की जांच पूरी कर ली गई है। इस जांच के बाद 75 ऐसे पुल चिन्हित किये गए हैं जिन्हे जर्जर होने के चलते तोड़ा जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने अपनी जांच में ऐसे पुल शामिल किये हैं जिनका निर्माण तकरीबन 50 वर्ष पहले हुआ था। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों की जांच में कानपुर क्षेत्र के 10, सहारनपुर में 6, उन्नाव में 4, मैनपुरी, अमेठी, गाजीपुर, सोनभद्र, सीतापुर में तीन-तीन पुल जर्जर पाए गए हैं। जबकि लखनऊ, जालौन, हरदोई, प्रयागराज, आजमगढ़ और खीरी में 2-2 पुल जर्जर अवस्था में मिले हैं। नए पुलों को बनाने और पुराने पुलों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: जिंदगियां बचाने को शुरू हुआ महाअभियान, युवाओं का जोश बदलेगी तस्वीर

 

संबंधित समाचार