Auraiya News: दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर...फायरिंग, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा थानाक्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में फायरिंग व ईंट पत्थर चले। घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर पहुंचकर सीओ ने जानकारी ली।

अछल्दा थानाक्षेत्र के ग्राम गौतला में देर शाम दो पक्षों के विवाद में ईंट पत्थर चले। साथ ही फायरिंग भी की गई। जिसमें रामनाथ, जयकेश और सुखदेव घायल हो गए। जिसमें रामनाथ और जयकेश को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व एक 3 बच्चों की मां गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसके चलते पहले भी आपस मे झगड़ा हो चुका है। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि रामनाथ के भाई गौतम ने थाने में तहरीर दी है, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

संबंधित समाचार