आगरा: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2024 के बैनर तले रविवार शाम को बल्केश्वर चौराहे पर बल्केश्वर महादेव के विशाल मेले का शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महापौर हेमलता दिवाकर, क्षेत्रीय पार्षद एवं प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल, मेला समिति के अध्यक्ष महेश निषाद, भाजपा बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल और पार्षद पूजा बंसल ने संयुक्त रूप से भोलेनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर और नारियल फोड़कर मेले का शुभारंभ किया।

इसी के साथ ही श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2024 द्वारा मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थल पर खोया पाया केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा शिविर और पेयजल सेवा भी शुरू कर दी गई है।

इस दौरान टीएन अग्रवाल, भजनलाल मखीजा, मनोज गुप्ता, देवेंद्र गर्ग, नरेंद्र सिंघल आर्य, सुरेश बरेजा, नरेंद्र तनेजा, अभय गुप्ता, करतार सिंह शास्त्री, उपाध्यक्ष इंदर डाबर, सतीश चंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद विमल गुप्ता, महामंत्री मुकेश शर्मा और डॉ. महेश फौजदार, राम मोहन शर्मा, संजय वर्मा, दीपक डावर, शिव शैलेंद्र सिंह, उमेश अरोड़ा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संबंधित समाचार