अयोध्या: बजट पर विपक्ष को जवाब देने का तर्क और तथ्य दे गए जल शक्ति मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बोले-राम राज्य के संकल्प को साकार करने वाला बजट

अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय बजट पर विपक्ष को जवाब देने के लिए तथ्य और तर्क दे गए। बजट पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को विपक्ष से उठाए जाने वाले सवाल और उसकी काट और बजट की खूबियां को सामने रखा। 
उन्होंने कहा कि केंद्र का बजट राम राज्य के संकल्प को साकार करने के प्रयास वाला बजट है। बोले कि संगठन और योगी सरकार के नेतृत्व में गारंटी से कहता हूं हम सभी उपचुनाव एक तरफा जीतेंगे। वह पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि अमूमन विपक्ष के लोग आरोप लगाते हैं कि यूपी को बजट में कुछ नहीं मिला। लेकिन बजट में यूपी को सबसे अधिक अंश मिला। वह कैसे, केंद्र सरकार ने यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को बढ़ाने के लिए 2.44 लाख करोड़ का आवंटन है। यह कोई मामूली काम है। दूसरा उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए दी गई धनराशि यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल की तुलना में 18 गुना ज्यादा है। 

उन्होंने कहा कि बजट को जरा गौर से पढि़ए, बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रस्तावित योजनाओं और बजट से साफ हो जाएगा कि यह रामराज्य के संकल्प को साकार करने वाला है। चाहे वह युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना हो या कृषि, फिर एक हजार आईटीआई हब, लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा। हाइवे से उद्योग पर व्यवस्था पर गौर करना चाहिए।

उन्होंने गोष्ठी में कहा कि विपक्ष के तर्क थोथे हैं लेकिन हम उनका जवाब देने के लिए तैयार हों तो। इसके लिए पढ़ना और जानना होगा। जवाब के साथ आम लोगों को भी बताना चाहिए कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाता है। उन्होंने मन की बात सुनी। कार्यक्रम में रुदौली विधायक राम चंदर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महामंत्री राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पांडेय बादल, कमलाशंकर पांडेय, अभिषेक मिश्र, प्रवेश वर्मा, इंद्र भान सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगठन और योगी सरकार के नेतृत्व में गारंटी से कहता हूं हम सभी उपचुनाव जीतेंगे और एक तरफा चुनाव जीतेंगे। उन्होने केंद्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस और सपा की सरकारों को आप ने भी देखा है। भाजपा की सरकार में एक से एक हाईवे हैं, एक्सप्रेस वे हैं, एयरपोर्ट है, कहीं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, सड़कों का जाल बिछा हुआ है। जिन लोगों को कभी आवास नहीं मिलता था। प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास से आवास मिल रहा है। दीदियां लखपति बन रही है। भाजपा की सरकार में प्रदेश में छह लाख से ऊपर लोगों को नौकरी मिली। इसमें एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं है। 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। सपा सरकरा में बिजली नहीं थी। इसलिए सपा और कांग्रेस वाले क्या बोलते हैं उस पर नहीं जाना चाहिए।  इनके शासन में भ्रष्टाचार लूट और गुंडागर्दी थी। पीएम मोदी के आने के बाद देश का सम्मान बढ़ा। गांव खुशहाल भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भी दिखेगा फसाड, एडीए ने 30 करोड़ का प्रोजेक्ट किया तैयार

संबंधित समाचार