राज्यसभा में पूर्व सदस्य प्रभात झा को दी गयी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राज्यसभा ने सोमवार को उच्च सदन के पूर्व सदस्य प्रभात झा के निधन पर शोक जताया और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ देर का मौन रखा। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रभात झा के निधन का उल्लेख करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि उनके लेखों में आम आदमी की चिंता झलकती थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से देश ने एक शानदार लेखक, पत्रकार और योग्य सांसद खो दिया।’’ इसके बाद सदस्यों ने कुछ देर मौन रहकर झा को श्रद्धांजलि दी। प्रभात झा का गत शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।  

यह भी पढ़ें:-बलिया अवैध वसूली कांड में फरार निलंबित थानाध्यक्ष गिरफ्तार, जानिए कैसे होता था खेल...

संबंधित समाचार