प्रतापगढ़: छह अगस्त को होगा पंचायत उपचुनाव का मतदान, डीएम बोले- मतगणना पारदर्शी तरीके से करायें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार: आगामी छह अगस्त को होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर डीएम संजीव रंजन ने सोमवार को कैंप कार्यालय पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आरओ, एआरओ तैयारियां कर लें और पारदर्शी तरीके से मतदान व मतगणना करान सुनिश्चित करें।  

छह अगस्त को जिले की आठ ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद का उपुचनाव होना है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी उपचुनाव कराए जाएंगे। मतदान कराने के लिए कार्मिक, परिवहन व्यवस्था, ईंधन, खानपान, निर्वाचन सामग्री, वीडियोग्राफी, मतपेटी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण समय से कराने की व्यवस्था करा लें। बैठक में सीडीओ नवनीत सेहारा, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह सहित सभी एसडीएम और बीडीओ आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- आत्मघाती कदम : दो बेटों के साथ महिला नदी में कूदी,उतराया मिला बच्चों का शव

संबंधित समाचार